IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला के कनलोग में मासूम को शिकार बनाने वाली मादा तेंदुए का दूसरा शावक भी पिंजरे में कैद

एप्पल न्यूज़, शिमला

3 महीने की कड़ी मशक़्क़त के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के दूसरे शावक को पिंजरे में कैद करने में सफल रही । आपको बता दे कि बीते साल दीवाली की रात को तेंदुआ राजधानी शिमला की डाउन डेल कॉलोनी से एक छोटे बच्चे को उठा कर ले गया था। इस घटना ने विभाग की नींद उड़ा दी थी।

हालांकि वन विभाग ने मादा तेंदुए को कनलोग के जंगल से पिंजरा लगा कर पकड़ लिया था लेकिन उसके दो शावक वन विभाग के हाथ नही लग पाए थे। बीते कुछ दिन पहले एक शावक को विभाग ने यूएस क्लब से रेस्क्यू किया था।
बीती रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुए का दूसरा शावक भी पकड़ में आ गया है एडिशनल पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनिल ठाकुर ने बताया कि सुबह जब विभाग के कर्मचारी जंगल की ओर गए तो उन्होंने पिंजरे में कैद शावक को देख कर इसकी सूचना दी।

इसके बाद वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे ट्रेंकुलाइजर की मदद से शावक को बेहोश कर के रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के दोनों शावकों के पकड़े जाने के बाद ये ऑपरेशन कब समाप्त हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ये कैसा अमृतकाल- ब्लू प्रिंट दिखाकर कौन करेगा 25 साल इंतजार- बजट से मध्यम वर्ग की योजनाएं 'मिस्टर इंडिया' की तरह गायब- जिंटा

Mon Feb 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की वाईस चैयरमेन सुभ्रा जिंटा ने कहा कि जिस बजट को 25 साल का ब्लू प्रिंट बताकर दिखाया गया वह 6 दिन में ही गायब हो गया। जो साबित करता है कि 2015 से अब तक एक ही बजट बार बार दिखाया जा […]

You May Like

Breaking News