file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

देश शांति चाहता है युद्ध नही, युद्ध से किसी का भला नहीं, भारत सरकार के पक्ष का करते हैं समर्थन- आनंद शर्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि भारत शांति चाहता है। इस मामले में वह भारत सरकार के पक्ष का समर्थन करते हैं।

शिमला में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे आंनद शर्मा ने कहा कि भारत शुरू से ही विश्व में शांति का पक्षधर रहा है। हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे रूस के साथ बेहतर सम्बन्द्ध है। यूनाइटेड नेशन को दोंनो देशों के बीच वार्ता के रास्ते खोजने चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
हम आशा करते हैं कि वार्ता समाधान निकलेगा जो सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता इससे जहां विश्व में अशांति फैलती है वही जान माल का भी भारी नुकसान होता है।

आनंद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से हम अभी उभरे नहीं है। महामारी ने पूरे विश्व की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाया है। महंगाई बड़ी है और लोगों का रोजगार गया है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भी आर्थिक स्थिति खराब हुई है। ऐसी स्थिति में युद्ध होने से केवल नुकसान होगा किसी का भला नहीं होगा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री की गिरफ्तारी मामले में आनंद शर्मा ने कहा कि हमें कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जांच में सच सामने आएगा। आनंद शर्मा ने जांच एजेंसी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी एक ही राज्य क्यों नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी इस तरह के मामले हैं उन पर भी करवाई की जाए।

हिमाचल दौरे के दौरान उमड़ रही कार्यकर्ता की भीड़ को लेकर पूछे सवाल के जवाब में आनंद शर्मा ने कहा कि वह अपने काम से खुश है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वह उसका सही तरह से निर्वहन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में क्या वह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे के सवाल को आनंद शर्मा हंसते हुए टाल गए।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे अच्छी तरह से निभा रहे हैं। वह इस जिम्मेदारी से खुश है। सरकार के 5 साल के कार्यकाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हिमाचल में ऐसा कोई काम जमीन पर नजर नहीं आता जिससे लोगों को फायदा हुआ हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। आज हर वर्ग मंहगाई से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। महिला उत्थान के लिए भी कोई नई योजना शुरू करने में सरकार विफल रही है।

कोई भी चुनाव ट्रेलर नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा को करारी करारी हार का सामना करना पड़ा है। आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला नगर निगम और प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह का ऐलान- सत्ता में आने पर कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल, आय के साधन पता नहीं- कर्ज पर कर्ज ले रही जयराम सरकार

Thu Feb 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजस्थान सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन बहाल करने की घोषणा के बाद अब हिमाचल में भी कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करने का एलान कर दिया है। वीरवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News