सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विधानसभा में CM की आंदोलनरत कर्मचारियों से अपील- “OPS व पे-कमीशन मुद्दे पर वार्ता करें, सरकार सुलझाएगी- आंदोलन कोई हल नहीं”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों से आंदोलन छोड़ कर शांति से बात करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पे कमीशन हो या ओल्ड पेंशन का मुद्दा, कर्मचारी अपने सुझाव लेकर आएं सरकार हल निकलेंगी। आंदोलन कोई रास्ता नहीं। विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए कर्मचारियों के मुद्दे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष द्वारा कर्मचारियों को भड़काने का प्रयास किया रहा है।

कर्मचारी किसी की बातों में आकर आंदोलन न करें बल्कि सरकार से बात करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई देय कर्मचारियों के थे तो सरकार ने दिए।

जायज मुद्दों को सरकार सुनेगी लेकिन आंदोलन कोई रास्ता नहीं। अपनी बात कहें शांति पूर्ण तरीके से कहे। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि सरकार रास्ता निकालने को तैयार है। लेकिन आंदोलन का रास्ता छोड़ दे। ओपीएस को लेकर भी सरकार प्रयत्न कर रही है। मामले पर सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन का रास्ता छोड़ कर सुझाव देने की बात कही।
वहीं आंदोलनरत करूणा मूलक संघ को भी उन्होंने कहा कि जो भर्तियां निकली है उनमें नौकरी की कोई ऑप्शन है तो बताएं जिस पर विचार किया जाएगा। किसी के कहने पर धरने पर न बैठे। आंदोलन छोड़ कर सरकार से बात करें। सीएम ने कहा कि पे कमीशन का मुद्दा हो या ओपीएस का। कर्मचारी सुझाव लेकर आएं उन पर सिलसिलेवार चर्चा करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचली लेखकों की रचनाओं एवं साहित्य 'किताबों' की उपलब्धता के लिए गेयटी थिएटर में खुला 'किताब घर', मिलेगी 115 लेखकों की 400 किताबें

Wed Mar 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश के लेखकों की रचनाओं एवं साहित्य की उपलब्धता के लिए आज गेयटी थिएटर के प्रदर्शनी हॉल में किताब घर का उद्घाटन सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश राकेश कंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि इस किताब घर के खुलने […]

You May Like

Breaking News