अनुराग ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल उपहार में दिया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फ्रांस में सेंट ट्रोपेज़ में एलार्ड स्क्वायर की यात्रा के दौरान, जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और चंबा की उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल भेंट की। 

राजकुमारी का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ का भारतीय संपर्क चार पीढ़ियों के बाद भी नहीं टूटा है।

उन्होंने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ में राजकुमारी के परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित किया है। 

मंत्री ने हाल ही में फ्रांस में संपन्न कान फिल्म समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इससे पहले, मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में महाराजा रणजीत सिंह, उनके सेना जनरल और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुथाह मैदान के सुधार और विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की, हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है प्रदेश सरकार- जय राम ठाकुर

Mon May 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, सराज मंडी प्रदेश सरकार विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध जिला स्तरीय कुथाह मेले के […]

You May Like

Breaking News