मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में मुख्य सचिवों के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में 16 और 17 जून, 2022 को प्रस्तावित अखिल भारतीय मुख्य सचिव सम्मेलन के स्थल एचपीसीए स्टेडियम का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर और परिधि गृह का भी दौरा किया।


इससे पहले, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

साई मैदान में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सप्ताह के दौरान ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बेटे को फोन कर कहा- "मेरे कपड़े सामान वजीरबावड़ी से ले जाना- घर नहीं आऊंगा" और... आज सतलुज किनारे मिला PWD निरमण्ड के सीनियर असिस्टेंट रमेश शर्मा का सामान, आत्महत्या की आशंका

Wed Jun 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरलोक निर्माण विभाग निरमण्ड में कार्यरत बतौर सीनियर असिस्टेंट रमेश शर्मा ने सम्भवतः आत्महत्या कर ली हो। क्योंकि उनके कपड़े, जूते और मोबाईल करीब सवा 12 बजे वजीरबावड़ी के समीप सतलुज नदी के किनारे बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों ने बरामद सामान से पुष्टि कर ली […]

You May Like