file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बेटे को फोन कर कहा- “मेरे कपड़े सामान वजीरबावड़ी से ले जाना- घर नहीं आऊंगा” और… आज सतलुज किनारे मिला PWD निरमण्ड के सीनियर असिस्टेंट रमेश शर्मा का सामान, आत्महत्या की आशंका

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
लोक निर्माण विभाग निरमण्ड में कार्यरत बतौर सीनियर असिस्टेंट रमेश शर्मा ने सम्भवतः आत्महत्या कर ली हो। क्योंकि उनके कपड़े, जूते और मोबाईल करीब सवा 12 बजे वजीरबावड़ी के समीप सतलुज नदी के किनारे बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों ने बरामद सामान से पुष्टि कर ली है।


जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को रमेश शर्मा कार्यालय चले गए थे। दोपहर बाद कार्यालय से निकल गए थे जिसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि आखिरी बार उन्हें सोमवार को वजीरबावड़ी पुल के समीप रामपुर की तरफ देखा गया था। जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला पाया था।

रमेश शर्मा के जीजा यशपाल शर्मा ने बताया कि रमेश शर्मा ने अपने चजोते बेटे को फोन कर बताया कि “मेरे कपड़े सामान वजीरबावड़ी से जाना, मैं घर नहीं आऊंगा”। बेटे ने सोचा कि ये सब पिता मजाक में कह रहे होंगे। लेकिन जब वह घर नहीं लौटे और फोन भी स्विच ऑफ था तो तलाश शुरू कर दी।
परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत रामपुर बुशहर थाना में की जिसके बाद पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रही थी। आज भी जब परिजन तलाश करते हुए वजीरबावड़ी पुल के समीप कुल्लू की ओर तलाश कर रहे थे तो कपड़े और अन्य सामान मिला। जिससे सम्भावना जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी जान दे दी।
रमेश शर्मा के जीजा ने मौके से बताया कि सामान उनके साले का ही है जिसकी सभी ने पहचान कर ली है। अब पुलिस छानबीनसे ही पता चल पाएगा कि आखिर क्या घटना घटी। अभी सतलुज किनारे तलाश जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिला को देश भर में मिला "खाद्य सुरक्षा श्रेष्ठता पुरस्कार", उपायुक्त ने दी स्वास्थ्य विभाग को बधाई

Wed Jun 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू जिला खाद्य सुरक्षा श्रेष्ठता पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया जब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह पुरस्कार जिला की सहायक आयुक्त भाविता टण्डन को नई दिल्ली में प्रदान किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए […]

You May Like

Breaking News