IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अटल टनल रोहतांग का दौरा, हुआ पारम्परिक स्वागत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहतांग कुल्लू

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।

राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द और उनकी पुत्री भी उपस्थित थीं।

इससे पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के सिसु हेलीपैड आगमन पर उनका राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पारम्परिक थंका पेटिंग भेंट की। 

अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रोजेक्ट योजक के मुख्य अभियन्ता जितंेद्र प्रसाद ने अटल टनल के निर्माण और मनाली-लेह मार्ग पर भविष्य में बनने वाली अन्य महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। 

इसके उपरान्त, राष्ट्रपति के प्रदेश में दो दिवसीय प्रवास के सम्पन्न होने पर उनको राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन, भरत खेड़ा ने मनाली के सासे हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी।   

Share from A4appleNews:

Next Post

असामाजिक तत्वों को अरविंद केजरीवाल ने दिया आश्रय- त्रिलोक

Sun Jun 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं जबकि पंजाब और दिल्ली संकट के दौर से गुजर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में सत्ता में […]

You May Like

Breaking News