सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सिरमौर के सराहाँ में बाल संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सराहां सिरमौर

जिला बाल सरंक्षण इकाई जिला सिरमौर की तरफ से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय सराहाँ में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रभारी अभिलाष शर्मा ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर व सभी विभागों से पहुंचे अधिकारियो और कर्मचारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई एक्ट 2009 के बारे में जानकारी दी।

जिला बाल सरंक्षण इकाई से जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रमा रेटक्का जी ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी।

बाल संरक्षण अधिकारी सोहन सिंह पुंडीर ने बच्चो को उनके सभी बाल अधिकारों बारे जागरूक किया व साथ में किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) पर प्रकाश डाला।

संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत संतोष कुमारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर,एडॉप्शन,बाल श्रम एक्ट 2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी।

बच्चो से वादा लिया की सभी बच्चे अपने क्षेत्र में बाल विवाह ओर बाल श्रम न करेंगे न ही होने देंगे l ज़िला बाल संरक्षण इकाई से आउटरीच वर्कर वीना ने बाल विवाह एक्ट 2006 बारे बच्चो को जागरूक किया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभयकांत अग्रवाल ने बाल कल्याण समिति के कार्य और पोक्सो एक्ट 2012 पर प्रकाश डाला।

स्वास्थ्य विभाग से आए खंड चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य के गुड टिप्स दिए व साथ में PCPNDT एक्ट 1994 के बारे में भी बालिकाओं को संपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हर प्रकार से जागरूक करना था। इस जागरूकता शिविर में विद्यालय की सभी छात्राओं व अध्यापकों सहित कुल 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी अभिलाष शर्मा ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर का धन्यवाद किया l

Share from A4appleNews:

Next Post

HPU में फर्जी तरिके से हुई सहायक प्रोफेसरों- एसोसिएट प्रोफेसरों की भर्तियां, फोरम अगेंस्ट करप्शन मंच ने उठाई न्यायिक जाँच की मांग

Fri Sep 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भ्रष्टाचार के खिलाफ मंच फोरम अगेंस्ट करप्शन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल शिमला में सहायक प्रोफेसरों एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों के पदों के लिए 200 से अधिक शिक्षकों की भर्ती का कड़ा विरोध किया हैं। एफएसी का आरोप हैं कि इन शिक्षकों की भर्ती फर्जी तरीके से […]

You May Like

Breaking News