file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने किया “जीतेंगे बूथ- जीतेगा हिमाचल” अभियान शुरू, दिया नारा “मेरा बूथ है तैयार- हिमाचल में कांग्रेस सरकार”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला ने “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दरंग से 873 लोगों को जोड़ा गया है। इस अभियान की शुरुआत आज मंडी ज़िले की दरंग विधानसभा से हुई है।

राजीव शुक्ला ने दरंग विधान सभा के सभी बूथ कमिटी के लोगों से सीधा संवाद कर जीत का मंत्र दिया। साथ ही हर बूथ पर 5 महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प लिया गया। राजीव शुक्ला जी ने कहा कि आज मुझे “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान में आप सबके साथ सीधा बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है। पार्टी इस बार नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है।

कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल ऐप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है। बूथ कर्मियों को ब्लूटूथ प्रिंटर भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता पर्ची तुरंत ही मतदाता को दी जा सकती है। घर-घर जाने के अलावा डिजिटल माध्यम से भी वोटर पर्ची पहुंचाई जा रही है।

राजीव शुक्ला ने कहा हिमाचल में परिवर्तन की लहर हैं, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी कांग्रेस की गारंटियों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

हिमाचल की भाजपा सरकार ने लोगों के साथ वादा खिलाफी की है। लोगों को पांच साल तक गुमराह किया गया, जिसके चलते प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। हिमाचल काँग्रेसमय हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा डबल डिजिट भी नहीं पार कर पाएगी।

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल हिमाचल प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र सोलन और ज्वालामुखी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के अधिकतर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा रूबरू होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत रामपुर की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान आयोजित

Sat Oct 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरविधानसभा क्षेत्र रामपुर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र रामपुर की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत गानधी ज्यूरी बहाली मैं मतदाताओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News