मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत रामपुर की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान आयोजित

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
विधानसभा क्षेत्र रामपुर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र रामपुर की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत गानधी ज्यूरी बहाली मैं मतदाताओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि समिति सदस्य महिला मंडल युवक मंडल व अन्य संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया वाह निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की यह कार्यक्रम इलेक्ट्रोल नोडल अधिकारी द्वारा आयोजित करवाया गया।

इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं उप मंडल अधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा हमारा प्रयास है कि हम हर पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रियंका गांधी पहुंची शिमला, विधानसभा चुनाव प्रचार की सम्भालेगी कमान

Sat Oct 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस महासचिव एक बार फिर अपने घर छराबड़ा पहुंची है। प्रियंका गांधी शनिवार सुबह शिमला पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी का यहां चुनाव प्रचार तक रुकने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने घर पहुंची। 31 अक्टूबर को मंडी […]

You May Like

Breaking News