महिलाओं की पीड़ा को नही समझती मोदी सरकार, महंगाई से पड़ रहा मानसिक और भावनात्मक कुप्रभाव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस ने देश मे बढ़ती मंहगाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं, गृहिणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है।
आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता कवंर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं की पीड़ा को नही समझ रही है।

पिछले 10 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रण करने और बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

केंद्र सरकार आवश्यक वस्तुओं पर सब्सिडी या मूल्य नियंत्रण करने की जगह अपने कुछ बड़े मित्र  उद्योगपतियों को 10 लाख करोड़ के बैंक लोन राइट ऑफ किये है।
कविता कवंर ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं सब्जियों व दालों व खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहें है । एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 1050 से ऊपर है।

उन्होंने कहा कि सीमित साधनों में प्रबंधन करने का लगातार दबाव ,बढ़ती कीमतों की चिंता से गृहिणियों के मानसिक और भावनात्मक कुप्रभाव से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ रहा है इसके लिए मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
कविता कवंर ने कहा कि राहुल गांधी देश की इस पीड़ा को समझ रहें है और देश मे हो रहें अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहें है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इंडिया गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगा।

इस प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर व सत्य वर्मा, जिला शिमला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वनीता वर्मा के अतिरिक्त कृष्णा जरियाल, विन्नी शर्मा,उषा मुद्रियाल व बसंती बास्ता मौजूद रही।

Share from A4appleNews:

Next Post

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बाद विपक्षी भाजपा का सदन से "वॉकआउट"

Wed Feb 21 , 2024
सदन में प्रश्नकाल के दौरान पुर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने उठाया मुद्दा, संतोषजनक जवाब न मिलने से विपक्ष की सदन में नारेबाजी, किया सदन से वॉकआउट, सीएम पर लगाए झूठ बोलने के आरोप। एप्पल न्यूज, शिमला विपक्ष ने आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही […]

You May Like