सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

युवाओं के लिए पराक्रम दिवस पर संसद में भाषण देने का मौका, 5 जनवरी तक NYK कार्यालय में करें संपर्क

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर के तत्वाधान में पराक्रम दिवस 23 जनवरी 2023 यानि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर युवाओं को संसद में अपने विचार रखने का मौका दिया जा रहा है।

इसी दिशा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस-अमृत काल में उनके जीवन व विरासत का महत्व विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 07 जनवरी 2023 को किया जा रहा है।

जिला स्तर के विजेता 10 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर के विजेताओं में से 27 युवाओं को संसद में विचार रखने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन युवाओं को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा का मौका भी मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी 05 जनवरी तक नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01786-222285 या 9459771845 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मशाला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत, भारी जनादेश के लिए कांगड़ा के लोगों का जताया आभार  

Tue Jan 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘जन आभार रैली’ की अध्यक्षता करने के लिए धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने पर लोगों द्वारा उल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री के रूप में 11 दिसंबर, […]

You May Like

Breaking News