IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बजट पेश होने से पहले ही “काली पट्टियां” बांधकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक, संस्थान बंद करने को लेकर जारी रहेगा विरोध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष के विधायक काली पट्टी लगाकर सदन में पहुंचे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रदेश का बजट महत्वपूर्ण होता है। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट है, लेकिन विपक्ष संस्थान बंद करने का विरोध जारी रखेगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन वे बजट को शांति से सुनेंगे। इस बजट में कुछ भी खास नहीं रहने वाला है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य देखेंगे कि सरकार अपने बजट में क्या करने जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने का विरोध सदन के अंदर और सदन के बाहर लगातार जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

HP बजट-2023- CM ने की कई घोषणाएं, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को 50 लाख सब्सिडी, छत्राओं को स्कूटी पर 25 हजार और पढ़े मुख्य बिंदु

Fri Mar 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रीन हिमाचल की तरफ सुक्खू सरकार का पहला बजट सीएम ने कहा व्यवस्था परिवर्तन के बिना समृद्ध हिमाचल की कल्पना करना संभव नहीं हिमाचल की विकास दर 6.4 फीसद रहेगी इस वर्ष 31मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाएगी सरकार हर ज़िला में 2 पंचायतें […]

You May Like

Breaking News