file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चुनाव के लिए 2 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 2 मई, 2023 को नगर निगम शिमला के जिन क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव होने हैं और नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-02 में उप-चुनाव होना है, उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और दुकानें इत्यादि 2 मई, 2023 को बंद रहेंगी।

यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश होगा।

उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को नगर निगम शिमला और नगर निगम पालमपुर के वार्ड नम्बर-2 में मतदान करने का अधिकार है लेकिन वह राज्य के अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है।

इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया "मेनिफेस्टो", स्वच्छ जल, साफ और ग्रीन शिमला समेत शिमला की जनता को "10 गारंटियाँ नहीं किए 14 वादे"

Tue Apr 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र के बाद आज कांग्रेस ने 14 बिंदुओ को प्रमुखता में रख कर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा […]

You May Like

Breaking News