IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- शिमला में शिव बावड़ी मंदिर भूस्खलन से ध्वस्त, सावन के सोमवार को दर्शन करने आए कई लोग मलबे में दबे, 4 शव बरामद, रेसक्यू जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है तो आपदाएं भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शिमला के समरहिल में आज सोमवार सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस घटना में प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि सावन का सोमवार होने के चलते सुबह मंदिर में दर्शन के लिए काफी लोग आए थे। आशंका जताई जा रही है इसमे 20 से 25 लोग इसे बड़े है।

वही पुलिस प्रशासन आर्मी एनडीआरएफ की मौके पर मौके पर है मलबा हटाने में जूट गए है । अभी तक 5 शव निकाल लिए हैं।

समरहिल शिव मंदिर हादसा , 5 की मौत ,3 बच्चे ,1 महिला, 1 पुरुष , शामिल है।

वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और राज्यपाल भी मौके पर पहुचे है। मुख्यमंत्री करीब एक घण्टे तक रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की वजह से यहाँ लैंडस्लाइड हुआ है और अभी तक 5 शव निकाले गए है और रेक्सयू ऑपरेशन जारी है।

इस घटना पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के विधायक हरीश जनार्था के साथ मौके का मुआयना कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि शिमला समरहिल के शिव मंदिर में क़रीबन 15-20 लोगों के दबने की आशंका हैं और कुछ की दुःखद मृत्य हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पार जारी हैं, प्रशासन मज़बूती से कार्य कर रही हैं।

शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

हादसे में मामूली रूप से चोटिल लोगों में अरुण कुमार (28), सावन (33), मोनू (19), अंकू (26), राहुल (19) शामिल हैं। ये सभी लकड़ी के कारीगर हैं। यह मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है और पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।
जानकारी के अनुसार भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुई। घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- सोलन जिला में ममलीग के बकेसु गांव में बादल फटने से 2 घर और 1 गौशाला तबाह, 7 लोगों की मौत

Mon Aug 14 , 2023
एप्पल न्यूज, सोलनसोलन जिला में बीते दिन से हो रही भारी बारिश के कारण पंचायत सायरी के ज़डौण के समीप बकेसु गाँव में रति राम व इनके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। इसमे हरनाम का मकान पुरी तरह से नष्ट हो गया है जिसमें […]

You May Like

Breaking News