file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य बोले- जयराम सबसे बड़े “पलटूराम” भाजपा का जनता विरोधी चेहरा आया सामने, आपदा में नहीं दिया सरकार का साथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के सरकारी संकल्प पर तीन दिन तक विधानसभा में पर चर्चा हुई।

सदन में विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के इस संकल्प का समर्थन नहीं किया जिसके बाद विपक्ष घिरता हुआ नजर आ रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे विपक्ष का प्रदेश विरोधी रवैया बताया है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इससे विपक्ष की असली छवि जनता के सामने आ गई है। प्रदेश में आई आपदा पर विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए था लेकिन विपक्ष ने सरकार का साथ नही दिया।

विक्रमादित्य ने कहा की विपक्ष का जनता विरोधी चेहरा इतिहास में याद रखा जाएगा।

वन्ही उन्होंने कहा कि जयराम हिमाचल के सबसे बड़े पलटुराम है। सदन से एकजुट होकर प्रदेश के हित की बात पहुंचाने से जयराम पलट गए।

विक्रमादित्य ने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर बेवजह मुद्दो को उछालने का प्रयास कर रहा है।

वहीं विपक्ष के आरोपो पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले करोड़ो रुपए के ठेके अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए।

अब पूर्व सरकार द्वारा की गई बंदरबांट पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं जो कांग्रेस सरकार हरगिज नही करेगी।

सरकार इन ठेकों की जांच करेंगी और जो सही कार्य पाया जायेगा उसकी पेमेंट की जाएगी लेकिन भाजपा के निजी फायदे के लिए हुईं अनियमितताओं पर पर्दा नहीं डाला जायेगा इसकी जांच की जायेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शिमला में उद्घाटन करेंगे हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू

Thu Sep 21 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला  शिमला के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ऐतिहासिक गाइएटी थिएटर में करेंगे। यह फिल्म महोत्सव स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्में प्रदर्शित करने और विविध दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस महोत्सव […]

You May Like

Breaking News