file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

अरे वाह- ब्रजेश्वरी, ज्वालाजी और चामुंडा माता के दरबार में अब मन्दिर जाने की जरूरत नहीं, भक्तो “Online” करो पूजा, ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ शुरू, दर्शन और दान भी “ऑन लाईन”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

कांगड़ा के शक्तिपीठों में माता के दर्शनों के लिए अब आपको मंदिरों में कतारों में घंटों खड़े होकर परेशान होने की जरूरत नहीं. हिमाचल सरकार ने भक्तों के लिए अब हर बैठे दर्शनों की सुविधा जो दे दी है.

भक्तों को अब ब्रजेश्वरी, ज्वालाजी और चामुंडा माता के दरबार में मन्दिर जाने की जरूरत ही नहीं. Ise कहते है तकनिक का कमाल. भक्तो “Online” करो पूजा, ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ जो शुरू हो गई है. भई वाह अब दर्शन और दान भी “ऑन लाईन” ही देंगे.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया।

इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी। कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा मंदिर और माता ज्वालामुखी मंदिर में वेबसाईट के माध्यम से वर्चुअल पूजा की सुविधा प्रदान की गई है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु किसी भी स्थान से ऑनलाइन पूजा और मंदिरों के लिए दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रणाली के माध्यम से भक्तों के लिए दान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। दान की गई राशि की ऑनलाइन रसीद की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर विशेष अवसरों के लिए ई-पूजा बुकिंग, सराय बुकिंग, ऑनलाइन प्रसाद प्राप्त करने, ऑनलाइन दान करने के साथ-साथ मूर्तियों तथा पुस्तकों सहित धार्मिक वस्तुओं की खरीद की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

जिला प्रशासन ने भक्तों के घरद्वार तक इन वस्तुओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारतीय डाक विभाग के साथ समन्वय किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट का वर्ष 2024 का कैलेंडर भी जारी किया।
कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने ऑनलाइन पूजा प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री यादविन्द्र गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी, आईडी लखनपाल, चैतन्य शर्मा, मलेंदर राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चायल में वन रक्षकों के 71वें सत्र के दीक्षांत समारोह में मंडी के धर्म पाल ने जीता सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार

Fri Dec 22 , 2023
एप्पल न्यूज, चायल/शिमला वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 71वें सत्र के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रदीप ठाकुर भारतीय वन सेवा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (शोध एवं प्रशिक्षण) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । यह प्रशिक्षण सत्र , 2023 को […]

You May Like

Breaking News