file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चायल में वन रक्षकों के 71वें सत्र के दीक्षांत समारोह में मंडी के धर्म पाल ने जीता सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चायल/शिमला

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 71वें सत्र के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रदीप ठाकुर भारतीय वन सेवा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (शोध एवं प्रशिक्षण) वन विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

यह प्रशिक्षण सत्र , 2023 को प्रराम्भ हुआ था और आज चम्बा , धर्मशाला , कुल्लू, मंडी, हमीरपुर , नाहन, रामपुर, शिमला, वन्यप्राणी धर्मशाला व वन्यप्राणी शिमला के 45 प्रशिक्षणाथियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया एवं सभी सभी उतीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र , मैडल व ट्राफी वितरित किये।

वन प्रशिक्षण संस्थान , चायल की निदेशिका संगीता महला , भारतीय वन सेवा ने मुख्य अतिथि का संस्थान की ओर से स्वागत किया। संस्थान की इस प्रशिक्षण सत्र की रिपोर्ट संयुक्त निदेशक परमिन्दर सिंह , हिमाचल वन सेवा अधिकारी ने प्रस्तुत की। मंच संचालन का कार्य उप- निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान , चायल मोहित दत्ता , हिमाचल वन सेवा अधिकारी ने किया।

71वें बैच शैक्षिक टॉपर मंडी वन मंडल के धर्म पाल , द्वितीय स्थान पर वन मंडल सुकेत ने रोशन लाल व तृतीय स्थान पर कुल्लू वन मंडल ने विकास चंद रहे।

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वन मंडल ठियोग के अंकुश राजवंश , द्वितीय स्थान पर वन मंडल चुराह के तेज सिंह व तृतीय स्थान पर वन मंडल नूरपुर के संजय कुमार रहे ।

71वें बैच के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार जो कि शैक्षिक , भ्रमण व आचरण में कुल 1500 में से अधिकतम 1316 अंक करने पर वन मंडल मंडी के धर्म पाल की दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रदीप ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं जी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रशिक्षुओं को अपने कार्य क्षेत्र में जाकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किया ज्ञान को समुचित रूप से जनता के लाभ के लिये नियम -कानून का पालन करते हुए प्रयोग करने पर बल दिया।

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल की ओर से अश्वनी कडशोली हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी उप निदेशक , वन प्रशिक्षण संस्थान ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया।

दीक्षांत समारोह में संगीता महला , निदेशिक, वन प्रशिक्षण संस्थान , चायल, परमिन्दर सिंह , संयुक्त निदेशक , वन प्रशिक्षण संस्थान चायल, उपनिदेशक मोहित दत्ता , उपनिदेशक अश्वनी कडशोली , वन राजिक तारा दत्त व वनिता भारद्वाज , उप वन राजिक मोहित गौतम व संदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार व वन रक्षक वन प्रशिक्षण संस्थान , चायल सर्व अंकुश शर्मा, बंधु शर्मा , व अनुज कुमार तथा प्रचार मंडल शिमला से संतोष कुमार ठाकुर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा में आज भाजपा-कांग्रेस के बीच हुआ "बड़ा खेल", भाजपा MLA ने "फाड़ी डिग्रियां" तो कांग्रेस MLA ने "मांगे15 लाख", "खेल बराबरी पर खत्म"

Fri Dec 22 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तल्खी देखी गई। विपक्ष ने जहां हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए नौकरियों के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया तो वहीं जवाबी हमले में कांग्रेस के विधायकों ने 15 […]

You May Like

Breaking News