सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का सुन्नी में समापन, मिश्रित वर्ग में भारत की टीम ने जीता पहला स्थान

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में 04 से 08 मार्च 2024 तक आयोजित की गई एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आज समापन समारोह कोटि रिसोर्ट नालदेहरा में आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में 6 देशों जिनमें ईराक, ईरान, नेपाल, तजाकिस्तान, कज़ाकिस्तान और भारत की कुल 16 टीम ने भाग लिया।चैंपियनशिप में तीन प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें मिश्रित वर्ग, पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धाएँ शामिल रही।

चैंपियनशिप के पहले दो दिन अभ्यास सत्र के लिए सुरक्षित थे और अगले दो दिन प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

इस चैंपियनशिप के मिश्रित वर्ग में भारत ने प्रथम स्थान 92.18 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया, भारत राइनोला ने द्वितीय स्थान 93.95 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया तथा भारत यूके ने तृतीय स्थान 96.25 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में नेपाल की टीम ने 79.22 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान, भारत बेलगाम की टीम ने 79.59 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान और भारत रायवोला की टीम ने 80.65 सेकंड में पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार महिला वर्ग में ईरान की टीम ने 88.47 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान, भारत यूके की टीम ने 96.70 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान और भारत देहरादून की टीम ने 123.96 सेकंड में पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलो ने विजेताओं को सम्मानित किया।

एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा किया गया।

इस चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 04 मार्च को रिज मैदान से किया गया था। 

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला कांग्रेस ने "नारी न्याय सम्मान" समारोह में किया नारी शक्ति को सम्मानित

Sun Mar 10 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्ष वनीता वर्मा की अध्यक्षता में नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने विशेष तौर पर […]

You May Like

Breaking News