हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में 29-31 मार्च तक भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 31 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

वहीं, 29 व 30 मार्च को भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 31 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

1 व 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 अप्रैल को मौसम फिर बिगड़ सकता है।

आज भी कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- कांग्रेस ने जगजीवन पाल और आनी से परस राम का निष्कासन वापस लिया

Fri Mar 29 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक जगजीवन पाल और आनी से परस राम का निष्कासन वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर तुरन्त इन्हें वापस लाने की संतुति दी है।

You May Like

Breaking News