IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जाखू मंदिर के “एस्कलेटर” नवमी और हनुमान जयंती पर केवल ऊपर की ओर चलेंगे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

श्री हनुमान जी मंदिर जाखू में लगे एस्कलेटर अष्टमी, नवमी और हनुमान जयंती पर केवल एक दिशा में ऊपर की ओर ही चलाये जाएँगे।
इस संबंध में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता ने लिखित आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार 16 अप्रैल अष्टमी, 17 अप्रैल नवमी और 23 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ होने की आशंका रहती है।

इसके चलते मंदिर परिसर में लगे एस्कलेटर इन दिनों केवल ऊपर की ओर ही चलाये जाएँगे। ऊपर से नीचे की ओर आने के लिए भक्तों को पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर का पलटवार बोले- अस्थिरता और बौखलाहट में है हिमाचल कांग्रेस सरकार

Wed Apr 17 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में चार लोकसभा और छह उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी वार पलटवार जारी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थिरता के कारण बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि चुनाव […]

You May Like

Breaking News