file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जो कांग्रेस के नहीं हुए वो बागी भाजपा के क्या होंगे, धनबल को हराये जनता -सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर चुनाव प्रचार को दी धार

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम धर्मशाला में तूफानी दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी के चुनाव प्रचार को धार दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया।

वह खुद तो बिके, भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए विचित्र स्थिति उत्पन्न कर दी। मेरा भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर कांग्रेस के ईमानदार उम्मीदवारों को वोट दें। 

मुख्यमंत्री ने मैक्लोडगंज बस स्टैंड, तिब्बती समुदाय के मैक्लोडगंज हॉल और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाजपा के बिकाऊ विधायकों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के नहीं हुए, वे भाजपा के भी नहीं होंगे। बिके हुए विधायक भाजपा को भी धोखा देंगे। इनकी फितरत धोखेबाजी की है। भाजपा की राजनीतिक मंडी में इन्होंने अपनी बोली लगाई है।

धर्मशाला का बिका हुआ विधायक सरगना होने के साथ सबसे बड़ा भू माफिया है। वह पिछले तीन साल से अपने ड्राइवर नेक राम के नाम से जमीनें खरीदता रहा। दस करोड़ रुपये में 72 संपत्तियां खरीदी हैं। सुधीर की विदेश में भी बेनामी संपत्ति है। 

धर्मशाला के पूर्व विधायक ने 14 महीने तक अपना फोन और घर के दरवाजे बंद रखे। किसी के सुख दुःख में शामिल नहीं हुए। अब घर-घर जाकर रो रहे हैं, लोगों की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन रोना धोना काम नहीं आएगा। लोगों ने धनबल की राजनीति को हराने का मन बना लिया है।

देवेंद्र जग्गी ईमानदार आदमी हैं, उन पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। 15 महीने के कार्यकाल में मैंने खुद धर्मशाला में विकास कार्य करवाए हैं। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट खुद स्पीड अप करवाया। ढंगवार में 250 करोड़ रुपये का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दिया। 500 करोड़ रुपये का यूनिटी मॉल लाए। बिकाऊ विधायक ने धर्मशाला के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के विकास को मैं और जग्गी मिलकर और गति देंगे। जग्गी को जिताकर भेजिये धर्मशाला की सूरत बदल दी जाएगी। चुनाव बाद आप देखेंगे धर्मशाला में पूर्व विधायक ने जिन क्षेत्रों को नजरअंदाज किया है, वहां विकास की बयार बहेगी।

चुनाव परिणाम के बाद धर्मशाला में दोबारा आऊंगा, हर क्षेत्र का दौरा कर विकास को नई दिशा देंगे। जनता से यही अनुरोध है कि धनबल की राजनीति को हराना है, जनता की ताकत ही असली ताकत है। इस दौरान विधानसभा उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र कर्ण, नीनू शर्मा सहित विभिन्न नेता मौजूद रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत को भय, भूखमरी, आंतकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प पूरा करेंगे- नितिन गडकरी

Wed May 29 , 2024
60 साल में काँग्रेस ने जो नही किया वह हमने 10 साल में पूरा करके दिखायाः नितिन गडकरी एप्पल न्यूज, ऊना/कुल्लू केन्द्रीय सड़क,परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज हिमाचल में ऊना व आनी दो जनसभाओं को संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार […]

You May Like

Breaking News