एप्पल न्यूज़, किन्नौर
जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला में एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सांगला- पतसेरी मार्ग पर हुआ। जहां Bolero Camper No HP 06-9465 हादसाग्रस्त हो गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। 2 की मौत हो गई जबकि 3 घायलों को उपचार के लिए रामपुर बुशहर रैफर कर दिया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सांगला ले जाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Post
कुल्लू जिले में पंचायत प्रधान का रोस्टर जारी, 80 पद महिलाओं के लिए आरक्षित देखें किस पंचायत की क्या व्यवस्था
Tue Dec 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू हिमाचल के कुल्लू जिले में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार देर शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू ने जिला कुल्लू की 235 पंचायतों के लिए प्रधान पद का रोस्टर जारी कर दिया है। जिले में 80 पंचायतों को महिला के […]



