शिमला जिला के सुन्नी में कथित अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर सड़कों पर उतरी जनता

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सुन्नी/ शिमला 

शिमला जिला के सुन्नी में कथित अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर आज लोग सड़कों पर उतरे हैं।

लोगों ने सुन्नी बाजार में रोष रैली निकाली और कथित अवैध मस्जिद के निर्माण की जांच और इसे गिराने की मांग की।

लोगों का कहना है कि सुन्नी में प्राचीन काली माता मंदिर के 200 मीटर नजदीक मस्जिद बनाईं गई है जो कि अवैध है।

जबकि मंदिर डेढ़ सौ साल पुराना है ऐसे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है इसलिए मस्जिद को गिराया जाए।

मंदिर के 200 मीटर के दायरे में मस्जिद बनाईं ही नही जा सकती है।आज विरोध स्वरूप लोगों ने धरना प्रदर्शन, रोष रैली और बाज़ार बंद रखे हैं।

लोगों ने बताया कि पहले घर बनाया गया फिर उसे मस्जिद में तब्दील कर दिया गया जबकि कानूनन मंदिर के दो सौ मीटर तक मस्जिद बनाई ही नही जा सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"नकली शराब"- संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य- मुख्यमंत्री

Sun Sep 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि अवैध और नकली शराब के मामलों में संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि अवैध और नकली शराब बनाने के धंधे में संलिप्त लोगों पर […]

You May Like

Breaking News