file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

चम्बा नहीं उड़ पाया जेपी नड्डा का हेलिकॉप्टर, बिंदल ने किया जनसभा को संबोधित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चंबा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का चंबा आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार, हंसराज, जनक राज , सांसद हर्ष महाजन, समस्त विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया की मौसम खराब होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाया और वह सड़क के माध्यम से चंबा पहुंचे जिसके कारण उनको देरी हो गई। इस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित नहीं कर पाए।
इससे पूर्व चंबा में सभी भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित किया।


डॉ राजीव बिंदल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा की पावन धरती पर हिमाचल प्रदेश के पुत्र एवं केंद्र मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन चंबा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य है।

जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार प्रदेश को पीछे धकेलना में लगी है वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र के समस्त मंत्रीगण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।


हिमाचल प्रदेश को सालाना 11000 करोड़ से अधिक की राशि मिलती है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में वेतन से लेकर प्रगति होती है। पर कांग्रेस सरकार तो केवल मात्र हिमाचल की जनता के ऊपर बोझ डालने का कार्य कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में कभी टॉयलेट टैक्स की बात होती है, तो कभी बसों में लग्जरी टैक्स की बात होती है, कुकर जाने के 240 रुपए की टिकट करती है, समोसो की जांच होती है और आज तो सरकार ने कमली कर दिया जब पशु का न्यूनतम कराया 5 से 10 रु कर दिया। वर्तमान सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता अगर हिमाचल की जनता त्रस्त है।
इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उनके आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और चंबा देवस्थली।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर चलने वाली पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी के आज लोकसभा में 240 सांसद, 98 से अधिक राज्यसभा सांसद और 1600 से अधिक विधायक हैं। प्रदेशों में 13 विशुद्ध भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, 7 प्रदेशों में एनडीए की सरकार है।

करोड़ों कार्यकर्ताओं के योगदान से आज भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर बड़े पैमाने पर अनुसरण की जाने वाली पार्टी बनी है। आज 13.5 करोड़ से अधिक लोग भाजपा से जुड़े हैं, 10 लाख से अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं, 6 लाख बूथों पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मेयर शिमला ने "टूटी लकड़ियों से गढ़ी एक नई सोच, शिमला की हरी पहचान को सलाम"

Sun Apr 20 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला कुछ महीने पहले, शिमला की गलियों में चलते हुए मैंने देखा — सड़कों के किनारे बिखरे पड़े थे पेड़ों के टूटे तने और सूखी शाखाएँ। ये वही टुकड़े थे जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान गिर जाते हैं — और फिर बेकार समझकर छोड़ दिए जाते हैं। फिर […]

You May Like

Breaking News