IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कर और कर्ज की सरकार बन गई है “सुक्खू सरकार”, गंभीरता व ठहराव नहीं – जयराम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय महत्व के दिवस और समाजसेवी हस्तियों को हमेशा याद रखती है। भाजपा द्वारा हर बूथ पर 11 पौधे लगाते हुए प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ढाई वर्षों की सरकार बहुत अफरातफरी में चल रही है। गंभीरता व ठहराव नहीं सिर्फ कुर्सी बचाना एकमात्र लक्ष्य रह गया है।


उन्होंने सरकार से पूछा कि कानून व्यवस्था का प्रदेश में क्या हाल है। क्या विमल नेगी की मृत्यु इस सरकार के लिए कोई विषय है या नहीं जिसकी जांच चल रही है। परिवार व प्रदेश मृत्यु के कारण जानना चाहता है।

एसपी शिमला व्यक्तिगत स्तर पर फिर कोर्ट चले गए। लेकिन वह अपने स्तर पर नहीं जा सकते वह सरकार के संरक्षण में ही कोर्ट गए हैं।
काला अंब में एक शराब फैक्ट्री बीते दो साल से चल रही है और हिमाचल के साथ उत्तराखंड हरियाणा में शराब बेच रही है। बार बार सरकार से जानने की कोशिश की लेकिन नहीं बताया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से बार बार FIR दर्ज न करवाने का दबाव बनाया जाता रहा। इसी तरह परवाणु में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बीते कल अस्पतालों में 10 रुपए पर्ची लगाना और 133 फ्री टेस्ट बंद करना भी हैरानी वाला है। अब सीएम कहते हैं कि आदेश स्वतंत्र रहते हुए रोगी कल्याण समिति के नाम कर दिया है।

सीएम ने ये ट्रैक केवल अपनी चमड़ी बचाने के लिए किया है। प्रदेश का एक भी ऐसा संस्थान नहीं जो अपने बलबूते निर्णय ले सकता हैं।

ये सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। निर्णय व्यक्ति के हो रहे हैं सरकार के नहीं। ये बात मंत्री, विधायक और अधिकारी कह रहे हैं कि फैसले सुझाव के तहत नहीं व्यक्तिगत हो रहे हैं। जिससे जग हंसाई हो रही है। ये कर और कर्ज की सरकार बनकर रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- चंबा के तीसा में कार हादसा, सास और दामाद की मौत, एक घायल

Fri Jun 6 , 2025
एप्पल न्यूज, तीसा चंबा चंबा जिले की तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, जो कई महीनों बाद मायके लौटी थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर […]

You May Like

Breaking News