file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि “यह फैसला कभी लागू न हो”- भाजपा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप एवं विधायक, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के हित को वापस लेने में असफल साबित हुई।

जब आज के ही दिन हिमाचल प्रदेश के 10 हजार से अधिक कर्मचारी सड़कों पर आ गए और जो अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई थी उस अधिसूचना को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

हम इस महत्वपूर्ण शब्द पर बल देना चाहेंगे की वर्तमान सरकार ने इस अधिसूचना को केवल अस्थाई रूप से रोका है।

आने वाले समय में क्या पता वर्तमान सरकार के मुखिया के अंदर फिर से कर्मचारी विरोधी भावनाएं जाग जाए और वह इस अधिसूचना को फिर से लागूकर दें।

भाजपा आशा करती है कि ऐसे फैसले कभी आने वाले समय में लागू न हो, सरकार को वह फैसला करने चाहिए जिससे जनता, युवा और कर्मचारी उत्साहित हो ना कि पीड़ित।

उन्होंने कहा कि इस सारे प्रकरण से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है, निश्चित रूप से पूर्व में भी इस सरकार ने अनेकों कर्मचारी विरोधी फैसले लिए हैं।

जब-जब कर्मचारियों ने आंदोलन किया तब तब कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाया गया। शिक्षकों के ऊपर केस दर्ज किया और फिर जब दबाव ज्यादा बनाया गया तो कैसे वापस लिए गए, आज प्रदेश के कर्मचारियों की जीत हुई है और वर्तमान सरकार की हार।
सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवाना चाहती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने 164 "ट्रेनी डॉक्टरों" MO को दी नियुक्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में मिली तैनाती, जानें कौन कहां...!

Mon Sep 8 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को बड़ी अधिसूचना जारी करते हुए 164 प्रशिक्षु मेडिकल ऑफिसरों (Trainee Medical Officers) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा स्वीकृत की गई हैं। अधिसूचना के […]

You May Like

Breaking News