file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चम्बा चुराह के BJP विधायक हंसराज पर “पोक्सो एक्ट” के तहत मामला दर्ज, PA व ek अन्य के खिलाफ भी FIR

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चम्बा

चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हंसराज एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शुक्रवार को एक युवती ने विधायक के खिलाफ महिला थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने विधायक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है। इससे पहले युवती के पिता की शिकायत पर विधायक के निजी सचिव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और जबरन बयान बदलवाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जबरन शिमला ले गए थे, जहां उन्हें धमकाकर बयान बदलवाया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उन्हें घर में आग लगाने की धमकी दी गई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा था, लेकिन अब हिम्मत जुटाकर उन्होंने फिर से पुलिस से संपर्क किया है।

वहीं, शुक्रवार को युवती ने थाने में जाकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। कुछ दिन पहले युवती ने फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक पर कई संगीन आरोप लगाए थे और कहा था कि उसके पास अपने दावों के समर्थन में महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं।

विधायक हंसराज ने भी इसके बाद लाइव आकर अपना पक्ष रखा और आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा तूल पकड़ गया है।

इसी बीच, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने चम्बा पुलिस से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस चुराह ने भी इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लवी मेले में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, महिलाओं में दभोटा व पुरुषों में बिलासपुर टीम ने मारी बाज़ी

Sat Nov 8 , 2025
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरपदम् वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में बुशहर कबड्डी संघ और अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रोमांच और उत्साह के बीच हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य 7वें वित्त आयोग के […]

You May Like

Breaking News