एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से H.P. Administrative Service (HPAS) के अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार—
अनिल कुमार शर्मा (HPAS-2017) को
➤ सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग, शिमला नियुक्त किया गया है।
➤ वे सुनील वर्मा (HPAS-2013) से अतिरिक्त प्रभार मुक्त करेंगे।

केशव राम (HPAS-2022) को
➤ भूमि अधिग्रहण अधिकारी, बीस डैम प्रोजेक्ट, राजा का तालाब, फतेहपुर (कांगड़ा) लगाया गया है।
विपिन कुमार (HPAS-2022) को
➤ सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय किन्नौर, रिकांग पिओ में तैनाती मिली है।
पूजा अधिकारी (HPAS-2022) को
➤ सहायक सेटलमेंट ऑफिसर, अर्की (जिला सोलन) नियुक्त किया गया है।
विवेक कुमार (HPAS-2025) को
➤ सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा (धर्मशाला) लगाया गया है।
➤ वहीं जगदीप सिंह (HPAS-2025) को कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं।







