भूकंप से दहला हिमाचल, 5 तीव्रता के झटके कई जिलों में हुए महसूस

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10:04 बजे महसूस किए गए झटकों का असर कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा, हमीरपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में देखा गया। कंपन महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र चंब क्षेत्र के आसपास लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण कई क्षेत्रों में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और इसका अधिकांश हिस्सा भूकंपीय जोन-5 में आता है। प्रदेश में समय-समय पर हल्के भूकंप आते रहते हैं, लेकिन शुक्रवार रात के झटकों ने लोगों को 1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की याद ताजा कर दी।
फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि भूकंप के बाद लोगों में भय और चिंता का माहौल देखा गया।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News