file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

HOFF-सह-प्रधान मुख्य अरण्यपाल, हिमाचल प्रदेश ने किया कोटगढ़ एवं रामपुर वन मंडल का दौरा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

संजय सूद, आईएफएस, माननीय हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HOFF)-सह-प्रधान मुख्य अरण्यपाल (PCCF), हिमाचल प्रदेश ने अपने कोटगढ़ वन मंडल के दौरे के दौरान बाद में रामपुर वन मंडल की ननखड़ी वन परिक्षेत्र का भी दौरा किया तथा विभिन्न वानिकी गतिविधियों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कर्मचारियों को कचनार (Bauhinia variegata) प्रजाति को नर्सरी कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण देशज प्रजाति के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कचनार अपनी पारिस्थितिक, औषधीय तथा जैव विविधता संबंधी महत्ता के लिए जाना जाता है।

एचओएफएफ ने मानसून ऋतु के आगमन से पूर्व सड़क किनारे गिरे एवं क्षतिग्रस्त वृक्षों के समयबद्ध निपटान के निर्देश भी दिए, ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा वन प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वन अतिक्रमणों के संबंध में माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 31-12-2026 तक चिन्हित अतिक्रमण मामलों में वन भूमि का कब्जा वन विभाग के पक्ष में लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने वन संरक्षण, वन भूमि की सुरक्षा तथा सतत पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की परिकल्पना एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया जा रहा है.

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में किसी भी सूरत में बंद नहीं होने देंगे कर्मचारियों की "ओल्ड पेंशन"- कांग्रेस

Wed Jun 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए जिसमें उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News