file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज यहां बचत भवन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया उपायुक्त शिमला एवं पीठासीन अधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न करवाई गई।
अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र एवं सुरेंद्र रेटका, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भरत सिंह कलांटा एवं मीनाक्षी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भूपेंद्र को 13 मत, जबकि सुरेंद्र रेटका को 10 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान दो मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार भूपेंद्र को जिला परिषद शिमला का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

इसी प्रकार, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भरत सिंह कलांटा को 14 मत तथा मीनाक्षी को 10 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। परिणामस्वरूप भरत सिंह कलांटा को जिला परिषद शिमला का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी अनुपम कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र तथा उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को निर्धारित शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जिला परिषद के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर में "स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स-डिवोटेड इन ड्यूटी" मीट का भव्य आगाज, वन निगम उपाध्यक्ष खाची बोले, 2030 तक हिमाचल बनेगा आत्मनिर्भर

Sat Sep 12 , 2026
 – कहा, इको टूरिज्म से होगा आर्थिक सुधार– नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प, वन विभाग के खिलाड़ियों ने ली शपथ– 124 इवेंट्स और 32 खेलों में एक हजार खिलाड़ी ले रहे भाग भाग लेंगे एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर  हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News