file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिलाई की बेसहारा बुजुर्ग शिबी देवी के लिए \’बेटा\’ बनी पुलिस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिलाई सिरमौर
एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला के लिए शिलाई पुलिस देवदूत साबित हुए है। पुलिस कर्मियों ने बेसहारा महिला को खाने पीने का सामान , बिस्तर और गर्म कपडे दे कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।

\"\"

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना शिलाई जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत नाया के गाँव चमारली की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला शीबी देवी पत्नी स्व. बुधु राम दो वर्षों से अकेली रहती है जिसकी कोई सन्तान नही है।

शिबी के पति की करीब दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी व कच्चे मकान मे रहती है। चलने फिरने मे असमर्थ होने के कारण डिजिटल राशन कार्ड बनने से फिंगर प्रिंट लगने पर ही सरकारी डिपु से राशन लेने मे असमर्थ थी तथा जिसके पास ठण्ड के मौसम मे रात गुजारने के लिए पर्याप्त बिस्तर व कपडे न थे।

पुलिस थाना शिलाई मे तैनात मुख्य आरक्षी नवीन सैनी , आरक्षी रविन्द्र सिंह व आरक्षी अनिल चौधरी द्वारा उपरोक्त महिला को पुलिस सरक्षण योजना के तहत बिस्तर, ठण्ड के कपडे, खाने पीने की सामग्री उपलब्ध करवाई। पुलिस के इस कार्य की पुरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

न्यूटन का 334 वर्ष पुराना तीसरा नियम, वस्तु ( falling and rebounding) के आकार की अनदेखी करता है- डॉ अजय शर्मा

Tue Jan 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार ’हर क्रिया के समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ‘To every action there is always equal and opposite reaction’. यह नियम सभी अवस्थाओं में यूनिवर्सली सही है। न्यूटन ने यह नियम अपनी पुस्तक प्रिंसीपिया में 1686 में दिया था। यह नियम […]

You May Like

Breaking News