file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

5 लाख रिश्वत की ऑडियो वायरल मामले में निदेशक स्वास्थ्य गिरफ्तार

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में वायरल एक ऑडियो के आधार पर वोजिलेन्स ने बीती रात हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है। निदेशक अजय गुप्ता को विजिलेंस ने इस आधार पर हिरासत में लिया कि ऑडियो में किसी सप्लायर से 5 लाख रुपये के लेन देन के आरोप लगे हैं।

\"\"

जानकारी के अनुसार निदेशक के साथ सप्लायर सामान की सप्लाई करने के एवज में। बैंक के 5 लाख का लेन देन करने की बात उजागर हो रही है। इस मामले के सामने आते ही अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव आरडी धीमान ने तुरंत मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी।

विजिलेंस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात में ही नोदेशक को हिरासत में लेकर करीब 4-5 घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान निदेशक ने सही जानकारी नहीम दी और गुमराह करने वाली स्टेटमेंट दी जिसके बाद उन्हें रूटीन जांच के लोए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां डायबिटीज और तबियत खराब होने की शिकायत पर उन्हें दाखिल कर दिया गया।

विजिलेंस अब इस मामले को खंगाल रही है और सप्लायर को भी तलाश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में अपशब्दों का भी बहुत प्रयोग हुआ है। जिससे लगता है कि निदेशक और सप्लायर के बीच काफी दिनों से गहरी जान पहचान लग रही है।

हैरान करने वाली बात है कि जहां पूरा देश कोरोना महामारी के संकट के जकड़ा है वजी कुछ अधिकारी और लोग पैसा बटोरने में जुटे हैं। विभाग के निदेशक की इस हरकत से प्रदेश के लोग आक्रोश में हैं। अब देखना है कि विजोलेन्स के शिकंजे में फंसे निदेशक क्या क्या राज उगलते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा आईटी सेल हिमाचल पर दर्ज की FIR, प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणियां करने का मामला

Thu May 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर प्रदेश बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश भर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिनमें मुख्यत: जिला ऊना, कांगडा व हमीरपुर की इकाईयों द्वारा […]

You May Like

Breaking News