राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी महाराणा प्रताप व संत गुरू कबीर जयन्ती पर बधाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां महाराणा प्रताप व संत गुरू कबीर दास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप अपने अद्भुत साहस, वीरता और शौर्य के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास धार्मिक एकता के प्रतीक होने के साथ-साथ एक महान कवि भी थे। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था तथा उनकी शिक्षाएं आज भी प्रांसगिक हैं।

\"\"

जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान

मोल करो तलवार, पड़ा रहने दो म्यान

आज संत कबीर दास जी की जयंती के पुण्य अवसर पर उन्हें नमन

संत कबीर दास भक्ति काल के एकमात्र ऐसे कवि थे ,जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधारक के कार्य में लगा दिया। संत कबीर कर्म प्रधान कवि थे।

साथियोंआज विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जा रहा है। यह दिवस विश्व मे पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।

इस वर्ष का थीम है, \”जैव विविधता\”, आज हम घोर प्राकृतिक आपदाओं से घिरे हुए हैं, ऐसे संकट के क्षणों में अपने पर्यावरण को बचाने के प्रति सजग होना होगा

साथियों इसे मात्र एक औपचारिकता मात्र दिवस विशेष ना मानकर पर्यावरण के प्रति जन चेतना को अपने जीवन का अभिन्न अंग मानकर के पर्यावरण संरक्षण के प्रति खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक बनाएं।

पर्यावरण का करें सम्मान, सही मायनों में वही इंसान।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम 12 करोड़ के बिल पेश करें या कानूनी कार्रवाई को रहे तैयार, राठौर बोले- बिंदल से इस्तीफा दिलवा कर जयराम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते

Fri Jun 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाकुलदीप राठौर ने 12 करोड़ के बिल मामले में सीएम को जवाब देते हुए कहा कि \’मैं अध्यक्ष बनने से पहले भी काला कोर्ट पहन के वकालत करता था, मेरे भी बहुत मित्र है। सीएम बताए उनके कौन ऐसे मित्र है जिससे 12 करोड़ बिल की जानकारी मिली, […]

You May Like

Breaking News