file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस सेवादल में हुई नई नियुक्तियां, जानें किसको मिला कौन सा पद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी रामविलास रावत की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई जी ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की सहमति से पद्रेश कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियों को स्वीकृति देते हुये दो प्रदेश महासचिव, दो सचिव तथा एक संयुक्त सचिव नियुक्त किये  हैं।

\"\"

प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष द्वारा विजय कुमार चम्बा तथा ऊषा मेहता शिमला को प्रदेश महासचिव पदोन्नत किया गया है। विजय कुमार कांग्रेस सेवादल में बहुत समय से जुड़े हैं और जिला चम्बा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष के बाद वे वर्तमान में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त थे। चम्बा जिला में कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने में विजय कुमार की अहम भूमिका रही है।

ऊषा मेहता वर्तमान में महिला सेवादल विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही थी और अब उन्हें कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।  गौरतलब है कि दो प्रदेश महासचिवों कर्नल हरि सरन तथा डा0 विजय डोगरा को महत्वपूर्ण समितियों में नियुक्ति होने के बाद रिक्त पदों पर इन दोनों महासचिवों को नियुक्त किया गया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई जी ने प्रदेश संयुक्त सचिव रविन्दर पाल को पदोन्नत करते हुये उन्हे प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा बिलासपुर से सम्बन्धित रोशन लाल ठाकुर को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। दीना नाथ भण्डारी तथा विजय कुमार चम्बा को पदोन्नत होने  बाद  प्रदेश सचिव के पद पर रविन्दर पाल ठाकुर तथा रोशन लाल ठाकुर को नियुक्ति दी गई है।  नाहन निवासी रविन्दर तोमर को प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुये कहा कि ब्लाक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए मोहर सिंह मेहता को ब्लाक कांग्रेस सेवादल रामपुर बुशैहर जिला शिमला]  अमृता कश्यप को ब्लाक कांग्रेस सेवादल सोलन जिला सोलन]   राजेश कुमार को ब्लाक कांग्रेस सेवादल भरमौर तथा विनोद कुमार को ब्लाक कांग्रेस सेवादल भटियात जिला चम्बा का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होने कहा कि सेवादल यंग बिग्रेड विंग के प्रदेश संयोजक सुदर्शन सिंह की संस्तुति पर हरप्रीत सिंह को यंग ब्रिगेड विंग जिला सिरमौर का कार्यकारी जिला संयोजक तथा दलबीर सिंह को ब्लाक कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड विंग पावटा साहिब का संयोजक बनाया गया है।

   उपरोक्त सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होगी।

                                   

Share from A4appleNews:

Next Post

सुखी पड़ी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करे श्रृंगार तभी स्वच्छ गांव हरा गांव का होगा सपना साकार

Fri Jul 24 , 2020
एप्पल न्यूज़, बागीपुल स्वच्छ गांव हरा गांव सुखी पड़ी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करे श्रृंगार आईए हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाऐं और अपने गांव को स्वच्छ गांव और हरा गांव बनाएं कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान गत दिनों जोरों शोरों से चल रहा है।इसी कड़ी में नेहरू युवा […]

You May Like

Breaking News