IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा- पांचवे दिन भी बिना विपक्ष चला सदन, एक भी सदस्य सदन में नहीं गया, गेट पर धरना जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज 11 बजे विधानसभा का कार्यवाही शुरु हुई और इस समय सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। लेकिन आज कांग्रेस  का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक कांग्रेसी विधायकों का निलंबन रद नहीं होता तब तक कोई भी कांग्रेसी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा। 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों बाहर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ कांग्रेसी विधायक भी धरने पर है। मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि सरकार संख्या बल के आधार पर ये कार्रवाई कर रही है। हम मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। कोविड के दौरान भ्रष्टाचार हुआ है और सरकार राजभवन की आड़ में चर्चा से भाग रही है। 
सीएम जयराम ठाकुर कल बजट पेश करेंगे ऐसे में विधानसभा में चल रहा गतिरोध आज सुलझने की उम्मीद है। प्रशनकाल के दौरान आज कुल 36 प्रशन पूछे जाएंगे। उधर कांग्रेस के निलंबित विधायक धरने पर बाहर बैठे हुए हैं। इस दौरान नारेबाजी भी हुई

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- विपक्ष के निलंबित पांच विधायकों का निलंबन वापिस,,,

Fri Mar 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला विपक्ष के निलंबित विधायको की सदन में वापसी हो गई है। गतिरोध को खत्म करने के लिएस्पीकर चैम्बर में बैठक हुई। जिसमें सीएम के अलावा संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, विपक्ष की तरफ से पांच संदस्य, आशा कुमारी सुखविंदर सिंह, जगत सिंह नेगी, […]

You May Like

Breaking News