शिमला के रुलदुभटा में एक घर की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची दबी, गंभीर हालत में IGMC में उपचाराधीन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज सुबह करीब 6:30 बजे शिमला के लक्कड़ बाजार के समीप रुलदुभटा में भी एक घर की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची दीवार के नीचे दब गई।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय बच्ची शौचालय गई हुई थी तभी अचानक दीवार गिर गई और बच्ची भी उस दीवार के नीचे दब गई।

जैसे ही बच्ची के दादा ने उसे देखा तो बच्ची को मलबे के नीचे से निकाल कर आईजीएमसी अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

वीओ,,,हादसें की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद सजीव ठाकुर और प्रशासन के अन्य लोग भी जायजा लेने पहुँचे। पार्षद सजीव ठाकुर ने कहा कि यदि हादसा रात को होता तो ओर ज्यादा नुकसान हो सकता था। अभी सुबह भी काफ़ी नुकसान हुआ है ।

उन्होंने कहा कि एक बच्ची दीवार गिरने से घायल हुए है।अभी भी वहाँ 3 या 4 घरों को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ सीवरेज का काम चला था और काफ़ी समय से चल रहा था ।ओर अभी तक पूरा नही हुआ।

वही स्थानीय निवासी ने बताया कि यहाँ काफ़ी बड़ा पानी का नाला आता था और काफ़ी समय से सीवरेज लाइन का काम चला था सीवरेज लाइन का काम करते हुए खुदाई ठीक से नही की गई थी और सारा पानी वही से जाता था जिस कारण दीवार कच्ची हो गई थी और ये हादसा सामने आया।

Share from A4appleNews:

Next Post

ACS निशा सिंह ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में कोर्ट मामलों की रिपोर्ट मांगी, कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट से बचें और जल्द निपटाएं

Sat Jul 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह ने वीडियो कान्फ्रेन्स  के माध्यम से वन विभाग के विभिन्न वन वृत्तों से सम्बन्धित कोर्ट के मामलों सहित विभाग द्वारा कार्यन्वित की जा रही नई जल भण्डारण योजना व इस वर्ष 20 जुलाई से आरम्भ पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की […]

You May Like