GMSS आनी की छात्रा तनुजा शर्मा ने जिला भर में निबन्ध प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

एप्पल न्यूज़,सीआर शर्मा आनी

हिमाचल दस्तक द्वारा कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर जिलाभर के सरकारी व निजी स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने  इस प्रतियोगिता में  बड़े उत्साह के साथ  जिला भर के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता का परिणाम आने पर पता लगा कि आदर्श विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा तनुजा शर्मा ने इस प्रतियोगिता में जिला कुल्लु के सीनियर वर्ग मे दूसरा स्थान लिया। 

आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद ने छात्रा को बधाई देकर भविष्य के प्रगति पत पर आगे जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजकीय  आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में  सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। । इस निबंध  प्रतियोगिता का शीर्षक कोरोना से कैसे बचें पर आधारित था। 

इस प्रतियोगिता में  जिला भर के काफी प्रतिभागियों ने भाग लिया।  प्रतिभागियों ने परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया।

प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने छात्रा को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगितायों में भाग लेने के लिए कहा गया। विद्यालय के सभी गुरुजनों ने छात्रा को बधाई संदेश दिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश में आठ चरागाह मार्गों को किया गया डिजिटाइज, वास्तविक चरवाहों की पहचान करें दें सुरक्षा-पठानिया

Thu Aug 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला वन मंत्री राकेश पठानिया ने यहां चराई सलाहकार पुनर्वलोकन समिति की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर राज्य के चरवाहों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि चराई हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिम्ब है और इसे संजोए […]

You May Like

Breaking News