file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

लखीमपुर बवाल पर शिमला में किसान-वाम संगठनों का प्रदर्शन, तोड़ी धारा-144, मंत्री के इस्तीफे और बर्खास्त करने की मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

यूपी के लखीमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने के बाद मौत से गुस्साए किसानो ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

शिमला में भी किसान सभा व सीपीआईएम से जुड़े अन्य संगठनों ने रिज व मॉल रॉड पर धरना प्रदर्शन किया व धारा 144 को तोड़ा। इन संगठनों ने मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए।

वीओ,,,इस दौरान सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कहा कि किसानों की हत्या का षड्यंत्र रचा गया है। देश सविधान के तहत चलता है लेकिन इस तरह की दादागिरी बर्दास्त नही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा को पद से इस्तीफा देना चाहिए अगर ऐसा नही करते है तो राष्ट्रपति को उन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए। सिंघा ने कहा मंत्री के बेटे के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के किसानों पर हमला करने के बयान पर भी कार्यवाही की मांग की। सिंघा ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

किसान सभा व वामपंथी संगठन शिमला के माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जब तक दोषी के खिलाफ कार्यवाही नही की जाती है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के शिगान में बागवान ने नेपाली मजदूर के पैर तोड़े, सीटू ने SDM को लिखित शिकायत कर FIR दर्ज कर उठाई कार्रवाई की मांग

Mon Oct 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी के शिगान में बागवान द्वारा एक नेपाली मजदूर के साथ हुए झगड़े के बाद मजदूर के पैर टूट जाने पर नेपाली मजदूर शिमला में अपना इलाज करवा रहा है। सोशल मीडिया में नेपाली मजदूर का पैर टूटे जाने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल […]

You May Like

Breaking News