file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा के सुशासन और विकास पर लगेगी जीत की मुहर- गोविन्द ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों में प्रदेश की जनता केन्द्र एवं राज्य की सरकारों के सुशासन, जनकल्याण एवं विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी। यह बात शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने जारी एक प्रैस ब्यान में कही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृष्टि से मजबूत राजनैतिक दल है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता सदैव उच्च आदर्शों के अनुरूप कार्य करता है जिसका परिणाम है है कि भाजपा गत कई वर्षों से लगातार देश एवं प्रदेश में जीत प्राप्त करती आई है।

गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के चुनावी ब्यान उनकी सम्भावित हार की खीज को दर्शाते हैं। कांग्रेस के नेता आम जनता एवं सरकारी कर्मचारियों को खुले आम धमकियाँ दे रहे हैं और कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री कह रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री एक महिला प्रत्याशी को धमकी दे रहे हैं जो न केवल विरोधाभासी है अपितु हास्यास्पद भी है।

गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के वास्तविक रूप से भली भांति परिचित है तथा इनकी चिकनी- चुपड़ी बातों में आकर अपने मताधिकार को बर्बाद नहीं करेंगे।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में मोदी सरकार तथा प्रदेश की जयराम सरकार जनता की प्रत्येक अपेक्षा पर खरी उतरी है, कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भी सरकार द्वारा आम जनता को राहत पहुँचाने के लिए 29 लाख करोड़ रूपये का दुनिया का सबसे बड़ा राहत पैकेज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वो इन चुनावों को बेरोजगारी, मंहगाई और महिलाओं के मुद्दों पर लड़ेंगे लेकिन सच तो यह है की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इन मुद्दों पर लोगों का दिल जीता है, प्रत्येक महिला गृहिणी को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रधानमन्त्री उज्ज्वल योजना के तहत देश भर में 8.5 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किये जा चुके हैं।

स्टार्ट अप और मुद्रा जैसी योजनाओं ने करोड़ों युवाओं को उद्यमी बनने के द्वार खोले हैं जो कांग्रेस के मित्रों को दिखाई नहीं दे रहे हैं यही नहीं देश के 80 करोड़ नागरिकों को प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क अन्न प्रदान किया गया ताकि कोरोना के कारण पैदा हुई परिस्थितियों में देश का कोई नागरिक भूखा न रहे।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उपचुनावों में भारी मतों से जितने वाली है , प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है , उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सता प्राप्त करने का बहम अपने मन से निकाल फैंके।

प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा ही होना है चाहे वह बल्ह हवाई अड्डा हो, सड़कों का निर्माण हो अथवा अन्य कोई परियोजना क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी की ही दूरदर्शी सोच है जो प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में नीतियों का निर्माण करती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराजी पर छोड़िए हिमाचल से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

Sun Oct 10 , 2021
हम गांव के सीधे आदमी हैं, इसका मतलब ये नहीं कि कोई हमें गाली दे एप्पल न्यूज़, गाड़ागुशैणी मंडी मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा के गाड़ागुशैणी में जनसभा को संबोधित किया। […]

You May Like

Breaking News