file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

किन्नौर की  बेटियों ने कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झटके 3 गोल्ड व 1 रजत मेडल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर
राज्य स्तरीय लड़कियों की सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता किन्नौर जिले के जे एस डब्लू शिखर केंद्र सांगला  की पांच लड़कियों ने भाग लिया ।जिनमे  तीन  लड़कियों ने स्वर्ण व एक ने रजत पदक हासिल किया।  किन्नौर जिले की कुमारी वीनाक्षी  (57 किलोग्राम भार वर्ग), दीपिका (63 किलोग्राम गृहभार वर्ग) व ज्योतिका (48 किलोग्राम भार वर्ग) ने सवर्ण पदक तथा माया कुमारी ने रजत पदक  जीतकर किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है।

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक़ ने  राज्य स्तरीय  मुक्केबाजी प्रतियोगिता स्वर्ण व रजत पदक  विजेता लड़कियों को बधाई दी है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिले से राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिये चयनित लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिये ओर पदक लाएगी। व जिले का नाम रोशन करेगी।

मेडल जीतने वाली तीन लड़कियों का चयन 21अक्तुबर 2021 से  हरियाणा के हिसार में खेले जाने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है जो कि  जिले  के लिए बड़े गौरव की बात है. ये सभी लड़कियां सी एस आर के तहत संचालित शिखर केंद्र सांगला में प्रशिक्षण ले रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा: राज्यपाल

Mon Oct 18 , 2021
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को कुल्लू जिला की शमशी पंचायत के सेरीबेहड़ का दौरा किया और प्राकृतिक खेती करने वाले क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से बातचीत की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News