file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा का महंगाई और बेरोजगारी से चोली -दामन का साथ, गरीबों की नही पूंजीपतियों की है ये सरकार, जिसे आम लोगों की कोई चिंता नही- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने नोतोड बंद कर किन्नौर के लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने कहा है कि आज इस क्षेत्र का विकास भी ठप्प पड़ा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का महंगाई और बेरोजगारी से चोली दामन का साथ है। यह सरकार गरीबों की नही पूंजीपतियों की है, जिसे आम लोगों कि कोई चिंता नही है।

किन्नौर के अनेक स्थानों में अपनी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज उनके बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नही है।उनकी कमी हमेशा खलेगी,पर उनके पास वीरभद्र सिंह के आदर्श और आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करना अब उनका मुख्य उद्देश्य है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जवलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रही है और लोगों की भावनाओं से खेलने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। इसकी शुरुआत मंडी संसदीय क्षेत्र से उनकी जीत से शुरू होगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज जिस प्रकार से देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने में लगे है उससे साफ है कि वह पूंजीपतियों की ही हितकारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से उसके 70 सालों के शासनकाल का हिसाब मांगती और उनकी बनाई संपत्तियों को बेच रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोदी देश मे निजीकरण को बढ़वा दे रही है उससे कही ऐसा न हो कि एक दिन सारी की सारी सरकारी सम्पतियां निजी हाथों में ही चली जाए।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज इनकी नीतियों से सेब बागवान भी परेशान है।उन्हें सेब का सही दाम भी नही मिल रहा है। सरकार बागवानो कि न तो कोई मदद कर रही है और न ही उन्हें कोई राहत दे रही है।

इस देश मे किसान तीन नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले लम्बे समय से सड़को पर बैठा है पर भाजपा की यह सरकार अपने आंख कान बंद करके बेठी है।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह का किन्नौर पंहुचने पर जगह जगह भारी बारिश के बाबजूद चोरा,भावानगर, टापरी व अन्यों स्थानों पर फूल मालाएं पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान उनके साथ विधायक जगत सिंह नेगी,कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,कांग्रेस सचिव सत्यजीत नेगी ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह के अतिरिक्त पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डेंगू से बचाव के दृष्टिगत घरों के आस-पास सफाई बनाए रखें, पानी जमा नहीं होने दें

Tue Oct 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि जनवरी-2021 से अब तक राज्य में डेंगू के 257 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि इस वर्ष राज्य में अब तक डेंगू से किसी भी व्यक्ति की […]

You May Like

Breaking News