हिमाचल में 26 जनवरी से मौसम होगा साफ, खिलेगी धूप मिलेगी राहत

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारी बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ व निचले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है जबकि कल से मौसम के साफ होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घण्टो में प्रदेश के ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व निचले हिसों में बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आज भी यह क्रम जारी रहेगा। 26 जनवरी से प्रदेश में मौसम के साफ होने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कार्रवाई- पालमपुर में अवैध शराब की 9,000 पेटियां बरामद, हमीरपुर में बार का लाईसेंस रद्द

Tue Jan 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध उपयुक्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग दल गठित कर शराब की खुदरा बिक्री दुकानों व थोक बिक्री के गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। […]

You May Like

Breaking News