file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कौल सिंह नेगी का रामपुर बुशहर में जोरदार स्वागत- ‘भाजपा रूपी बाग की पुरानी वैरायटी में लगी थी बीमारियां- अब नई पौध जल्द देगी फ़ल’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कोऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी का अपने गृह क्षेत्र रामपुर बुशहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कौल सिंह नेगी ने कहा सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उन्हें जनता के हितों व सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि हिमकोफेड के अध्यक्ष के तौर पर सहकार को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे ताकि सहकारिता क्षेत्र में मजबूती आये। इस के लिए दूर दराज क्षेत्रों तक प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को सहकारिता की मूल भावनाओ से अवगत करवाएंगे।

भाजपा महासु जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने बताया कि जिस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले हुए कार्यकर्ता आज भाजपा संगठन के देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं उसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री हो या अन्य बेहतर प्रदर्शन कर समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रामपुर बुशहर में भाजपा संगठन रूपी बाग़ में नए व आधुनिक सेब के पौधों की आवश्यकता थी जो जल्द ही फल दे और उसमें बीमारियां भी ना लगे। उन्होंने कहा कि रामपुर में पुरानी वेराइटी की सेब के पौधे थे जिनमें कई बीमारियां लग चुकी थी। इसलिए उन्हें काटकर नई वेराइटी लगाने की जरूरत पड़ी।
भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष भीम सैन ठाकुर ने कहा कि रामपुर बुशहर की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक सशक्त माध्यम मिला है जिससे रामपुर को विकास में नई गति मिलेगी।

कौल नेगी ने कहा कि वह रामपुर बुशहर के आम कार्यकर्ताओं को भी विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वह उनकी हर समस्या का समाधान करते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रामपुर क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं और वे क्रमबद्ध रूप से उनके समाधान के लिए सरकार से मिलकर प्रयास करेंगे।

गौर हो कि भाजपा के इस कार्यक्रम में भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता नदारद रहे। वह कौल नेगी की रामपुर कोटे से अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राठौर ने पद्मश्री विद्या नंद सरेक को उनके गांव पच्छाद के देवठी मझगांव जाकर किया सम्मानित, बढ़ाया सिरमौर का नाम

Tue Feb 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पद्मश्री विद्या नंद सरेक को उनके गांव सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के देवठी मझगांव में जाकर उन्हें भारत सरकार द्वारा पदमश्री के अलकर्ण से नबाजे जाने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी इस […]

You May Like

Breaking News