खाली बाल्टियां बजाकर , मटके तोड़कर युवा कांग्रेस के शिमला में पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, बोले MC शिमला पानी देने में नाकाम

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे ही शिमला में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला के कई इलाकों में दो से तीन दिन बाद पानी आ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसको लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। युवा कांग्रेस ने खाली बाल्टियां बजाकर और मटके तोड़कर नगर निगम व भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि नगर निगम शिमला पानी देने में असफल रहा है। 24 घण्टे पानी देने के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। भाजपा सरकार में लोग त्रस्त है जबकि बीजेपी रैलियों में मस्त है।

सरकार ने कोई काम जनता के हित मे नही किया है, हर मोर्चे पर असफल रहने के बाद अब नाकामियां छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भर्तियों में धांधलियां हो रही हैं चहेतों को लाभ देने के अलावा धरातल पर कुछ नही हो रहा। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम शहर के लोगों को पानी नही देती है तो युवा कांग्रेस सड़को पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

चीड़ की पत्तियों से होगी महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़, कोट में प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बोले सुरेश भारद्वाज- प्लास्टिक उत्पाद का बनेंगे विकल्प

Tue Apr 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामहिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने तथा जंगलों में अनुपयोगी चीड़ की पत्तियों के विभिन्न उत्पाद बनाकर उसको उपयोग में लाने के लिए हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम द्वारा प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं […]

You May Like

Breaking News