खालिस्तानी झंडे- वीरेंद्र कंवर के निशाने पर पंजाब की ‘आप’ सरकार, बोले- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

हिमाचल के धर्मशाला में हुई घटना की ग्रामीण विकास पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से ही ऐसी घटनाएं हिमाचल में हो रही हैं।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल वीरभूमि है जहां की जनता देश व प्रदेश की अखंडता व एकता के लिए हमेशा एकजुट है और ऐसे देशद्रोही घटनाओं के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना पर जल्द ही कड़ा रुख अख्तियार करेगी व साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- किन्नौर के एवरेस्टर अमित नेगी ने फ़तह की "कंचनजंगा" चोटी

Mon May 9 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला जिला किनौर के पर्वतारोही अमित नेगी ने सबसे ऊंची चोटियों में एक कंचनजंगा को फतह कर दिया है। ये मक़ाम अमित नेगी ने 7 मई को हासिल किया। इससे पूर्व हाल ही में अमित नेगी ने दुनियां की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाया […]

You May Like