गुस्सा- समरहिल चौक पर लगे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, SFI ने किया मेयर शिमला का घेराव

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने समरहिल चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए शिमला मेयर का घेराव किया।

एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने शिमला मेयर का घेराव किया जिसके अंदर एसएफआई की मांग थी कि जो समरहिल चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगनी थी परंतु अभी तक उस प्रतिमा को नहीं लगाया गया है।

एसएफआई मांग कर रही है कि इस प्रतिमा को समरहिल चौक पर लगाया जाए और समरहिल का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह चौक रखा जाए। परंतु देखने को मिलता है कि लगभग 7 साल का समय बीत जाने के बाद भी एमसी शिमला इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एसएफआई इससे पहले भी काफी बार शिमला मेयर से मिलने इस मुद्दे पर आ चुकी है परंतु अभी तक शिमला मेयर का नकारात्मक रवैया इसके अंदर देखने को मिला है जिससे साफ तौर पर झलकता है कि उनकी मंशा नहीं है कि समर हिल चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लगाया जाए।

2015 के अंदर यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि समरहिल चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लगाया जाएगा और बालूगंज चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लगाया जाएगा परंतु 7 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने यह मांग की है कि जल्दी से जल्दी इन प्रतिमा को लगाया जाए । शिमला मेयर ने आश्वासन दिया है कि 10 जून तक जमीन को प्रतिमा लगाने के लिए चिन्हित किया जाएगा यदि उसके बाद भी उस प्रतिमा को नहीं लगाया जाता है तो आने वाले समय के अंदर एमसी मेयर का फिर से घेराव किया जाएगा ।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम ठाकुर 3 जून को रामपुर बुशहर के दौरे पर, करेंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास, पुलिस ज़िला बनाने की मांग- कौल

Wed Jun 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर 3 जून को रामपुर कादौरा कर करीब 121  करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्य मंत्री के दौरे को ले कर रामपुर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। हिमकोफेड  के अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया मुख्य मंत्री 3 […]

You May Like

Breaking News