निर्दलीय MLA प्रकाश और होशियार ने भाजपा में शामिल होकर किया संविधान के  संशोधित दल बदल कानून का उल्लंघन, विधानसभा से किया जाए बर्खास्त- बुशहरी

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि पिछले कल शिमला मे भाजपा ने मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे  जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा व देहरा से विधायक होशियार सिंह ने  भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूची 10 .. आर्टिकल 102(2),191(2) के सैक्शन 2 और 3 दलबदल कानून  का उलंघन किया है।

आर्टिकल 2 ,3 में सपष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनैतिक पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह चुना हुआ विधायक तब तक किसी राजनैतिक पार्टी की सदस्यता नही ले सकता। यदि चुनाव से पहले वो विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देता है तो वो किसी भी पार्टी मे शामिल हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी विधान सभा अध्यक्ष से मांग करती है कि इन विधायकों की विधान सभा  सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जाए।

कांग्रेस पार्टी कानूनविदों से राय ले कर आगे की कार्रवाई करेगी तथा इस विषय में चुनाव आयोग को भी अवगत करवाया जाएगा ।

बुशहरी ने कहा कि आखिर भाजपा ऐसा करके क्या दर्शाना चाहती है, जबकि ये विधायक तो तब से भाजपा  के साथ ही है जब से  इनकी सरकार प्रदेश मे बनी।

भाजपा अब चुनाव से पूर्व जो भी झूठे वादे और घोषणाएँ करे , जनता ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना दिया है।

बढ़ती महंगाई , भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कर्मचारियों, पेंशनरों, बागवानों व किसानों से की गई वादा खिलाफी को प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ये कैसा प्रिंसिपल- छात्रों को मारने के लिए निकाला "जूता"- सरकार न समाज का 'डर'- हे 'गुरु' तत्काल इस्तीफा दो, मनोचिकित्सक से इलाज करवाओ

Thu Jun 9 , 2022
रामपुर महाविद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा छात्रों को जूता दिखाया जाना निंदनीय, माफी मांगो या होगा आंदोलन कॉलेज प्रिंसिपल को मनोचिकित्सक से इलाज की आवश्यकता, एनएसयूआई ने की तत्काल इस्तीफे की मांग एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर कहते हैं गुरु रे ब्रह्मा गुरु रे विष्णु गुरु रे देवो महेश्वरा….. यानी गुरु को […]

You May Like

Breaking News