file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग- पंचायत उपचुनावों में मतदान के लिए 10 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

   प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में खाली पदों के लिए उपचुनाव के दृष्टिगत 10 अगस्त को होने वाले मतदान के दिन संबंधित पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

   उन्होंने कहा कि इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार अगर पंचायतीराज संस्थाओं में खाली पदों के लिए मतदान आवश्यक हुआ तो इस दिन उक्त संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद  रहेंगे ।

मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा।

 इसके अलावा अपनी पंचायत से बाहर कार्यरत कर्मचारियों को भी मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। इसके लिए उन्हें मतदान के प्रमाण के रूप में संबंधित पीठासीन अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

इंदु वर्मा बोली- इतिहास को न मिटाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है, कांग्रेस ही विकास को आगे ले जाने में सक्षम

Wed Aug 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई ठियोग से भाजपा की पूर्व नेत्री पूर्व विधायक स्व राकेश वर्मा की पत्नी इन्दु वर्मा ने कहा है कि देश व प्रदेश को विकास के मामलें में कांग्रेस की नीतियां ही आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा है […]

You May Like

Breaking News